सत्य सटीक स्वतंत्र

बंगाल में सवाल पर सियासी बवाल, WBCS परीक्षा में ‘सबुज साथी’ का प्रश्न, BJP का आरोप- ‘दीदी को विज्ञापन करना है

0 1,454
Above News

इसके पहले यूपीएससी के सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा में बंगाल की चुनावी हिंसा पर सवाल पूछे गए थे. इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा था. अब, पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस परीक्षा में ममता सरकार की योजना से जुड़ा सवाल पूछा गया.

पश्चिम बंगाल में सवाल पर सियासी बवाल मचा हुआ है. पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस परीक्षा में ममता सरकार की योजना ‘सबुज साथी’ से जुड़ा सवाल क्या पूछा गया, बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी पर विज्ञापन करने का आरोप लगा दिया. इसके पहले यूपीएससी के सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा में बंगाल की चुनावी हिंसा पर सवाल पूछे गए थे. इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा था. अब, पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस परीक्षा में ममता सरकार की योजना से जुड़ा सवाल पूछा गया. इस पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी से सवाल किया है.

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को ट्वीट करके सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसा. ट्वीट में लिखा कि ‘जब यूपीएससी की परीक्षा में बंगाल हिंसा को लेकर सवाल किया गया तो तृणमूल कांग्रेस पर पहाड़ टूट गया था. अब, पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस की परीक्षा में राज्य सरकार की योजना का विज्ञापन किया जा रहा है. अब, हमें देखना होगा छद्म बुद्धिजीवियों की क्या राय है?

दरअसल, पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस की परीक्षा में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की योजना ‘सबुज साथी’ से जुड़ा सवाल पूछा गया. सवाल था पश्चिम बंगाल सरकार की सबुज साथी योजना में किस कक्षा के छात्रों को साइकिल दी जाती है? इसके चार जवाब दिए गए थे. इसी सवाल को लेकर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर तंज कसा है. बताते चलें ममता सरकार नौवीं से दसवीं कक्षा के छात्रों को सबुज साथी योजना के तहत फ्री में साइकिल देती है.

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo