सत्य सटीक स्वतंत्र

बिहार पंचायत चुनाव 2021: आज जारी हो सकती है वोटर लिस्ट, मतदाता ऐसे चेक करें अपना नाम

0 1,030
Above News

शुक्रवार को ही सूची प्रकाशन का काम पूरा करना था, लेकिन पंचायतवार विखंडन नहीं होने से यह टल गया. बताया जा रहा है कि सूची जारी होने के बाद दावा आपत्ति के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है.

बिहार में पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को मतदाता सूची का प्रकाशन हो सकता है. इसके बाद सूची आम लोगों के लिए सार्वजनिक करने के साथ ही लोगों से दावा आपत्ति ली जाएगी. दावा आपत्ति के निष्पादन के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ही सूची प्रकाशन का काम पूरा करना था, लेकिन पंचायतवार विखंडन नहीं होने से यह टल गया. बताया जा रहा है कि सूची जारी होने के बाद दावा आपत्ति के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है. या फिर हटाने के आवेदन दिया जा सकता है. त्रुटि का सुधार होगा.

मतदाताओं से इसके लिए अलग-अलग फार्मेट में आवेदन लिया जाएगा . जांच के बाद सूची को अपडेट किया जाएगा. दरअसल, विधान सभा मतदाता सूची का पंचायत वार विखंडन किया जाता है. इसे शुक्रवार को पूरा करना था.

इस बार मिलेगी ये सुविधा– बताते चलें कि बिहार में पंचायत चुनाव के सभी पदों के प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने का मौका मिलेगा. साथ ही प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन शुल्क भी जमा करा सकेंगे. कोरोना को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच, पंचायत समिति और जिला पार्षद पद के प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी है.

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo