सत्य सटीक स्वतंत्र

Siwan Crime News मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने देखी लाश, जानिए सिवान पुलिस का हाल

0 1,156
Above News

Siwan Crime News सोमवार की सुबह अपराधियों ने एक यात्री की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर इस घटना को अंजाम दिया.

बिहार के सिवान में सोमवार की सुबह अपराधियों ने एक यात्री की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर इस घटना को अंजाम दिया. यह घटना सिवान स्टेशन से कुछ ही दूर नगर थाना क्षेत्र के चिक टोली मोड़ के पास की है. पुलिस को घटनास्थल पर चाकू का कवर पड़ा मिला है.

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. इधर, यात्री को तड़पता देख सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का दावा है कि वो इस मामले की जांच कर रही है. इस घटना ने सीवान में पुलिस पेट्रोलिंग की पोल भी खोल दिया है.

बहरहाल, अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर यात्री के गर्दन, मुंह और अन्य जगहों पर चाकू से वार किया है. मृतक के पास एक बैग पड़ा था जिसमे कपड़े थे. उसके पास से 30 अगस्त का सीवान से बस्ती का रेल टिकट भी मिला जिससे ये ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति ट्रेन से यात्रा के लिए स्टेशन जा रहा था. हालांकि उसके टिकट पर एक 15 वर्ष की लड़की का भी नाम है. लेकिन घटनास्थल पर वो नहीं दिखी. मृतक के पास बरामद टिकट और आधार के अनुसार उसकी पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरिगवां निवासी दुखन यादव के पुत्र दुलारचंद यादव के रूप की है.

घटना के बारे में स्थानीय लोगो ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने लूटपाट के दौरान चाकू से गोद कर हत्या कर दी है और फरार हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में हमेशा पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती अगर पुलिस पेट्रोलिंग हो तो इस तरह की घटना नहीं होती.

 

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo