सत्य सटीक स्वतंत्र

गुमला में जंगली हाथियों का डर, पानी संकट से जूझ रहा है गांव

0 1,191
Above News

कोंडरा डोरंडा गांव, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य से सटा हुआ है. इस गांव के लोग जंगली हाथियों के डर के साये में जी रहे हैं. ऊपर से गांव में पीने के पानी की समस्या है

गुमला : रायडीह प्रखंड के कोंडरा डोरंडा गांव, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य से सटा हुआ है. इस गांव के लोग जंगली हाथियों के डर के साये में जी रहे हैं. ऊपर से गांव में पीने के पानी की समस्या है. दो चापानल है. जिसमें एक खराब है और एक चापानल से लाल पानी निकलता है.

गांव व जंगल में जंगली हाथी घूमते रहते हैं. इसलिए डर से लोग पानी लाने के लिए जंगल से गुजरने वाली नदियों में भी नहीं जा पाते. गांव की यह समस्याएं मिशन बदलाव के सदस्य अनमोल कुजूर द्वारा गांव का दौरान करने के बाद सामने असया है. अनमोल कुजूर ने बताया कि गांव के लोग पिछले तीन महीने से अंधेरे में हैं.

क्योंकि यहां बिजली नहीं है. विभाग को सूचना दी गयी है. परंतु समस्या दूर नहीं हो रही है. बिजली नहीं रहने के कारण रात को जंगली हाथियों का डर रहता है. ऊपर से पीने का पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है. दाड़ी कुआं व अन्य जगहों से पानी जुगाड़ कर लोग पीते हैं. श्री कुजूर ने प्रशासन से गांव की समस्या दूर करने की मांग की है.

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo