सत्य सटीक स्वतंत्र

रीवा की अस्मिता बचाने महत्त्वपूर्ण है यह लोकसभा चुनाव:- नीलम मिश्रा,सांसद प्रत्याशी कांग्रेस

0 1,556
Above News

रीवा। अमन शुक्ला आर्यन,  लोकसभा क्षेत्र में किसी प्रमुख दल द्वारा पहली बार महिला प्रत्याशी उतारे जाने के बाद मतदाताओं में खासतौर पर महिलाओं गुफ्तगूं शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा के क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत के लिए महिला दल आगे आ रहा है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा ने कहा की जिस तरह से पहले दिन ही आप लोगों का जिस प्रकार से प्यार और स्नेह दिखाई दे रहा है, उससे मैं खुद अभिभूत हूँ और आपके इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगी। इन्होंने कहा की जिस प्रकार आप इकट्ठे हुए हैं और मुझे अपना समर्थन दे रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि रीवा की राजनीति में नए सूर्य का उदय होने वाला है। वहीं महिलाओं में इस बात की प्रसन्नता दिखाई दी की पहली बार किसी बड़े दल ने रीवा से महिला प्रत्याशी को मैदान में उतर कर महिला सशक्तिकरण के बारे में अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा ने कहा कि चुनाव हर 5 साल में होते हैं, लेकिन इस बार का लोकसभा चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण है। रीवा के हर व्यक्ति को इस बार बहुत ही गंभीरता और समझदारी के साथ निर्णय लेना है। वैसे भी रीवा की जनता अच्छे और बेहतर निर्णय लेने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि रीवा लोकसभा क्षेत्र की जनता को पिछले 10 सालों में ठगने का काम किया गया है, हर जगह भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देते हुए स्वयं भाजपा के नेता शामिल हैं। जो उनका विरोध करता है, उसके खिलाफ किसी न किसी तरह की साजिश कर परेशान करवाया जाता है। जनता परेशान है, जनता की गाढ़ी कमाई का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के गंगहरा,मनकहरी, इटहा,खैर,भिटवा,अमबा,बहुरी बांध,पुरैनी,बम्हौरी,रहट,सोनौरी,मरहा,पैपखरा,सुमेदा,कचूर,मधेपुर,जोन्ही,भोलगढ़ व बैजनाथ समेत अनेक गांव का भ्रमण किया। जनमानस से सीधा संवाद किया,इस दौरान सभी को आश्वस्त किया कि वह उनके साथ हर पल हैं और अन्याय व अत्याचार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।

यह चुनाव स्वयं लड़ रही रीवा की जनता- अभय मिश्रा

कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा के पक्ष में चुनावी प्रचार अभियान के दौरान सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने अपने भ्रमण अभियान के दौरान होली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा की जिस प्रकार होली का त्यौहार सामाजिक समरसता वाला है, इस तरह राजनीति में भी राजनीतिक सुचिता और समरसता होनी चाहिए। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा की इस पार्टी के नेता जो भी बोलते हैं ठीक उसका उल्टा करते हैं। सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास का नारा देने वाली भाजपा ने आज पूरे भारत में अलग-अलग धर्मों और जातियों के बीच एक खाई बना दी है और आपस में ही लड़वाकर अपना उल्लू सीधा कर रही है, ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही कहा की पूरे लोकसभा क्षेत्र में जिस तरह भ्रष्टाचार हुआ है, उसको देखने के बाद मैं खुद अचंभित हूँ। पार्टी के चाहे वह सांसद हों अथवा अन्य नेता, उनकी कमाई की पोल खुल रही है। जब आप स्वयं देखेंगे तो यह लगेगा की आम जनता की कमाई और टैक्स का पैसा किसकी जेब में जा रहा है। इसलिए अब आपको रीवा को इनसे लुटने से बचाना है। इस दौरान कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा की पहली बार कांग्रेस ने किसी महिला को आगे लाते हुए अपने महिला सशक्तिकरण की एजेंडे की सार्थकता सिद्ध की है। क्षेत्रीय जन संवाद कार्यक्रम के तहत सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने मनगवां विधानसभा क्षेत्र के मढ़ना,खर्रा, मनकहरी,लौरी,अमहा,पडुआ,गढ़,परासी,अगडाल, सिंगरवार कुर्मियान,मोहरिया व कुशहा आदि गांवो में भ्रमण किया। इस दौरान सेमरिया विधायक ने कहा की जिस तरह से जन समर्थन दिखाई दे रहा है,निश्चित तौर पर रीवा लोकसभा क्षेत्र की जनता राजनीति की नई इबारत लिखेगी। इस बार का लोकसभा चुनाव जनता खुद लड़ रही है,ऐसा मुझे अभी से महसूस होने लगा है।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo