

गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से एक आश्चर्यजनक मामला देखने को मिला है। जहाँ तीन बच्चों की माँ को प्यार का खुमार चढ़ा है और प्यार का खुमार भी इस कदर चढ़ा कि महिला ने अपने ही पति से अपने प्रेमी को भी उसी घर में साथ रखने को कहा जहां पर वह अपने पति और 3 बच्चों संग रहती है। जिसके बाद पति ने इंकार कर दिया जिस्से नाराज होकर पत्नी बिजली के पोल पर चढ़ गई। उल्लेखनीय है की यह पूरा मामला पिपराईच क्षेत्र के कबाड़ी रोड का है, जहाँ 3 बच्चों की माँ को पति के होते हुए एक युवक से प्रेम हो गया और अपने पति से प्रेमी को उसी घर में रखने की जिद करने लगी, पति के इनकार करने पर नाराज पत्नी बिजली के पोल पर चढ़ गई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की बिजली के पोल पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में महिला को समझाकर खंभ से नीचे उतारा। फिलहाल तो महिला सुरक्षित है किंतु यदि महिला के साथ कोई घटना घट जाती तो बेचारे पतिदेव की शामत आ जाती।
