सत्य सटीक स्वतंत्र

भाजपा विधायक ने सरकार की सुविधाएं छोड़ी, सीएम की भी बात नहीं मानी

नशा माफिया को संरक्षण देने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की उठा रहे मांग

0 2,929
Above News

 

रीवा।

भाजपा के मऊगंज से विधायक प्रदीप पटेल एक बार फिर चर्चा में है। अब वह चर्चा में फिर आ गए हैं। शासन द्वारा दी गई सुविधाएं उन्होंने छोड़ दी है। सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को वापस लौटा दिया है। रीवा से मऊगंज तक बस में सफर करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस पर विधायक ने भी स्पष्ट किया है कि उन्हें जो सुरक्षा कर्मी दिए गए थे उन्हें वापस लौटा दिया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही विधायक प्रदीप पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें विधायक रीवा आईजी के चेंबर के बाहर दंडवत होते दिखाई दिए थे । इसके बाद मऊगंज पहुंचकर एडिशनल एसपी के सामने भी दंडवत हुए थे। यह पूरा मामला सुर्खियों में छाया हुआ था कि अब सुरक्षा कर्मियों को लौटा कर एक बार फिर विधायक प्रदीप पटेल चर्चा में आ गए हैं।
जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पूरे मामले में विधायक पटेल से बात की है जिस पर विधायक का कहना है कि उनके पूरे जिले में नशा माफिया का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस पर कार्रवाई की मांग लेकर वह लगातार अधिकारियों के पास जाते रहे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विधायक ने आईजी और मऊगंज के एडिशनल एसपी पर खुला आरोप लगाया है। इसके बाद भी शासन द्वारा अब तक दोनों अधिकारियों को नहीं हटाया गया। जिसके चलते उन्होंने विरोध स्वरूप शासन की सुविधाएं वापस कर दिए हैं।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo