सत्य सटीक स्वतंत्र

प्रदेश के मुख्य सचिव ने दी विकास और सुशासन पर जोर कानून व्यवस्था को सराहा

आंखों देखा हाल रीवा

0 2,208
Above News

 

रीवा।

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागों के कमिश्नर,आईजी कलेक्टर,और अन्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही प्रदेश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी और परिणाममूलक क्रियान्वयन पर जोर देते हुए जनकल्याण को केंद्र में रखने का आह्वान किया।मुख्य सचिव ने औद्योगिक विकास के लिए भारी निवेश की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इसके लिए प्रदेश में बेहतर अधोसंरचना अनिवार्य होगी और इसी दिशा में कई बड़ी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं।उन्होंने अधिकारियों से अधोसंरचना विकास के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।साथ ही कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निचले स्तर तक समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया।मुख्य सचिव ने त्योहारी सीजन में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी।उन्होंने गणेश विसर्जन नवरात्रि,ईद और दशहरे के शांतिपूर्ण आयोजन की सराहना की।उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को संवेदनशीलता के साथ करने और लंबित प्रकरणों का विश्लेषण कर उनकी कमी को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद बनाए रखने और योजनाओं की सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं पर भी चर्चा करते हुए कहा कि नहरों की तत्काल मरम्मत कर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जाए।प्रेशराइज्ड पाइप के माध्यम से पानी पहुंचाने वाले क्षेत्रों में किसानों को स्प्रिंकलर के उपयोग के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया।साथ ही उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने और गरीबों को घर, बिजली, पानी और एलपीजी जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने बीज और खाद की उपलब्धता पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि आगामी फसल के लिए बीज की कोई कमी नहीं है, यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध जबकि डीएपी की आपूर्ति थोड़ी कम है। उन्होंने कलेक्टरों को खाद के वितरण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और अधिक संख्या में किसानों वाले केंद्रों पर निजी विक्रेताओं के काउंटर शुरू कराने के निर्देश दिए। किसानों को डीएपी के स्थान पर एनपीके और एसएसपी खाद के उपयोग के लिए जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित पुलिस महानिदेशक (DGP) सुधीर सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में राजस्व और पुलिस अधिकारियों के समन्वय से त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर रही। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे निराश्रित गौवंश की व्यवस्था के निर्देश दिए और नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने अपने संभाग में शांति से त्योहारों के आयोजन की जानकारी दी और बताया कि चित्रकूट में दीपदान के अवसर पर लगभग 20 लाख लोगों के आने की संभावना है, जिसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।इस अवसर पर अन्य प्रमुख अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित रहे, जिनमें आईजी एमएस सिकरवार,अपर कमिश्नर अरुण परमार,डीआईजी एसपी पांडेय,कलेक्टर प्रतिभा पाल,और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह डॉ सौरभ सोनवणे शामिल थे।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo