
भोपाल।
मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर सीटों पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए 13 नवंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश इन दोनों विधान सभा क्षेत्रों के लिए घोषित किया गया है इसके अलावा 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भी अवकाश रहेगा दोनों सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. बुधवार को प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद कैंडिडेट्स की अंतिम सूची साफ हो गई है।
13 और 15 नवंबर को रहेगा अवकाश
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर और सिहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आगामी 13 नवंबर को दोनों सीटों पर मतदान होगा इसको देखते हुए मोहन सरकार ने 13 नवंबर को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। इसके अलावा 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन पूरे देश में अवकाश रहता है। इस लिहाज से 13 नंवबर और 15 नवंबर को अवकाश रहेगा।
विजयपुर से 11 और बुधनी से 20 प्रत्याशी मैदान में
दोनों सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विजयपुर सीट पर 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये रामनिवास रावत को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत सीट बुधनी पर 20 प्रत्याशी मैदान में हैं विधानसभा उप निर्वाचन के तय कार्यक्रम अनुसार दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हुई नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन विजयपुर में 1 और बुधनी में 3 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।
