सत्य सटीक स्वतंत्र

अतिथि शिक्षक निकला शराब व्यापारी

0 2,185
Above News

सिंगरौली।

सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के नौडिहवा चौकी अंतर्गत पड़री खुर्द में एक अतिथि शिक्षक किराना दुकान की आड़ में काफी दिनों से अवैध शराब बेच रहा था। जहां रात्रि गश्त के दौरान चितरंगी एसडीएम और तहसीलदार ने अतिथि शिक्षक को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया और कार्रवाई की।

आपको बता दें कि चितरंगी SDM और तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम रात्रि गश्त के दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र के नौडिहवा चौकी अंतर्गत पड़री खुर्द पहुंची थी। जहां रात करीब 10.15 बजे किराना दुकान में लोगों की भीड़ लगी थी। वाहन को देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। जिससे एसडीएम और तहसीलदार को शक हुआ कि लोग क्यों भाग रहे हैं।

उन्होंने वाहन को वहीं रुकवाया और संदिग्ध किराना दुकान की तलाशी ली। जहां भारी मात्रा में सादा और अंग्रेजी शराब और बड़ी संख्या में बीयर की बोतलें मिलीं। बताया जाता है कि दुकान संचालक लोलास्क पिता सीताराम वैश्य जो पेशे से अतिथि शिक्षक है, काफी दिनों से किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेच रहा था।

राजस्व व नौडिहवा पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब बरामद कर आरोपी लोलारक पिता सीताराम वैश्य को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर चितरंगी एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र बंसल और महेंद्र कोल, पटवारी रमाशंकर वैश्य, सौरभ, विवेक, अखिलेश, रमाशंकर सिंह के साथ ही नौडिहवा चौकी प्रभारी उदय सिंह परिहार मौजूद थे। आरोपी लोलारक वैश्य के खिलाफ नौडिहवा चौकी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo