सत्य सटीक स्वतंत्र

मऊगंज के हनुमना में एंबुलेंस में नाबालिग साली से गैंगरेप, दोस्‍तों के साथ जीजा गिरफ्तार, ममेरी बहन पिछली सीट पर बैठी थी

मध्‍य प्रदेश में मऊगंज के हनुमना में रिश्‍ते की फिर हत्‍या हो गई,अपनों ने ही अस्‍मत लूट ली

0 2,778
Above News

मऊगंज।

मऊगंज जिला मुख्यालय के हनुमना में 24 नवंबर को जननी एक्सप्रेस के चालक ने किशोरी को बहलाकर जननी एक्सप्रेस में बैठा लिया। सूनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया। मुख्य आरोपी नाबालिग का जीजा दुष्कर्म करने वाले अन्य दो दोस्‍तों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए युवक युवती के गांव के ही
शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला पंजीबद कर लिया है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई जननी एक्सप्रेस की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार किए गए युवक युवती के गांव के ही बताई जा रहे हैं।

ममेरी बहन और उसके मामा ने रखा सारा खेल
युवती का कहना है कि एंबुलेंस में पीछे मैं और ममेरी बहन बैठ गए। जीजा राजेश केवट, मामा रामायण एंबुलेंस में आगे की सीट पर बैठ थे। ड्राइविंग कर रहा पंंडित कुछ दूर जाने के बाद रास्ते में पानी लेने के बहाने अंजाम दिया।

रिकवर करने के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई
मऊगंज पुलिस अधीक्षक रचना ठाकुर बोलीं- युवकों ने गाड़ी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में छिपने की बात स्वीकारी।

जिसे रिकवर करने के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है। फिर भी हुई देरी के पीछे का कारण बताया।

22 नवंबर को उसके मामा की छोटी बेटी उसके घर आई थी। पीड़िता को अपने साथ उसके घर चलने कहा था।

पीड़िता जब उसके घर पहुंची तो उसकी बड़ी बहन अपने पति राजेश केवट जो की रिश्ते में पीड़िता का जीजा है।

दोनों लोग 108 एंबुलेंस आए हुए थे. इसके आलावा एंबुलेंस में मामा रामायण और ड्राइवर पंडित भी उपस्थित थे।

ममेरी बहन बोली-जीजा राजेश केवट के घर हाटा गांव घूमने चलते हैं। पीड़िता जाने की लिए राजी हो गई थी

एंबुलेंस आगे की ओर बढ़ने लगी, पूछा तो जीजा ने कहा-रुको बताते
ममेरी बहन एंबुलेंस से नीचे उतर गई और जीजा पीछे की सीट में आकर बैठ गया। एंबुलेंस आगे की ओर बढ़ने लगी, पूछा तो जीजा ने कहा-रुको बताते हैं। चलती जननी एक्सप्रेस में किशोरी के साथ जीजा ने दुष्कर्म किया।

रात भर उसे एंबुलेंस में घुमाया, अगले दिन थाने में मामला दर्ज कराया गया
पीड़िता का आरोप है कि रात भर उसे एंबुलेंस में घुमाया गया। 23 नवंबर की सुबह डरी सहमी पीड़ित अपने घर पहुंची पीड़ित ने परिजनों को जानकारी दी और फिर थाने में मामला दर्ज कराया गया।

जननी एक्सप्रेस की तलाश में अलग-अलग स्थान में दबिश
पकड़े गए आरोपितों से पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार उक्त वारदात में इस्तेमाल की गई जननी एक्सप्रेस वाहन कहां है? पुलिस की दो अलग-अलग टीम में जननी एक्सप्रेस की तलाश में अलग-अलग स्थान में दबिश दे रही है।

इनका कहना है
पीड़िता ने स्वयं दूसरे दिन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जननी एक्सप्रेस में अटैच उक्त वाहन प्राइवेट वाहन है जिसकी पताशाजी की जा रही है।
रचना ठाकुर पुलिस अधीक्षक मऊगंज

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo