सत्य सटीक स्वतंत्र

Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 11 चरणों में होगा मतदान

0 1,295
Above News

 

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Panchayat Chunav Notification बिहार चुनाव आयोग ने मंगलवार की शाम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही जहां राज्य में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई, वहीं किसी भी नई योजना का आरंभ नहीं हो सकेगा। हालांकि, पुरानी योजनाएं जारी रहेंगी। चुनाव के लिए मतदान 11 चरणों में होंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ प्रत्याशी अब बुधवार से छह अलग-अलग पदों के लिए नामांकन कर सकेंगे। नामांकन के लिए उनको सात दिनों का समय मिलेगा। आयोग ने नामांकन पत्र भरने, जांच और नाम वापसी के समय निर्धारित कर दिए हैं। मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी 11 बजे दिन से शाम चार बजे तक नामांकन कर सकेंगे।

पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में चुनाव कराए जाएंगे। दूसरे चरण में 32 जिलों के 48 प्रखंडों, तीसरे चरण में 33 जिलों के 50 प्रखंडों, चौथे चरण में 36 जिलों के 53 एवं पांचवें चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंडों में चुनाव कराए जाएंगे। छठे चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंडों, सातवें में 37 जिलों के 63 प्रखंडों व आठवें चरण में 36 जिलों के 55 प्रखंडों में मतदान होगा। नौंवें चरण में 33 जिलों के 53 प्रखंडाें तथा 10वें चरण में 34 जिलों के 53 प्रखंडों में चुनाव होंगे। 11वें चरण का मतदान बाढ़ प्रभावित इलाकों में होगा। इसके तहत 20 जिलों के 38 प्रखंडों में चुनाव कराने की तैयारी है।

जहां बाढ़ नहीं, उन जिलों पहले कराए जाएंगे मतदान 

पहले जिन जिलों में बाढ़ नहीं है वहां मतदान कराए जाएंंगे। इसके बाद बाढग़्रस्त क्षेत्रों में चरणवार मतदान कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन के लेकर जारी निर्देश में कहा है कि अधिसूचना के अगले दिन से सातवें दिन तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। यदि नामांकन के अंतिम दिन सार्वजनिक अवकाश होगा तो नामांकन की मियाद एक दिन बढ़ाई जा सकेगी। बता दें कि राज्य में करीब ढ़ाई लाख पदों के लिए आठ से 10 लाख प्रत्याशियों द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत व ग्राम कचहरी के पदों के लिए नामांकन किया जाएगा।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo