सत्य सटीक स्वतंत्र

गुमला में दो अधेड़ की हत्या:पिछले 15 साल से कर रहे थे केले की खेती, केला बगान में ही मिली दोनों की लाश; धारदार हथियार से काटकर की गई हत्या

0 1,241
Above News

घाघरा थाना क्षेत्र के पुराना पेट्रोल पंप के सामने स्थित केला बागान में दो अधेड़ की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को गुमला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में कर लिया है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

मृतकों की पहचान एम देवादसु अैर लोकेश के रूप में की गई। इस संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर श्यामनंद मंडल ने बताया कि जिस मृतक की पहचान की गई है, दोनों कर्नाटक के रहने वाले थे। पिछले काफी सालों से घाघरा में आकर रहते थे और केला की खेती का काम करते थे।

श्यामनंद मंडल ने बताया कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मृतकों में से एक की बाइक अपने साथ ले गए और लोहरदगा स्थित सेन्हा थाना क्षेत्र में आग के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo