सत्य सटीक स्वतंत्र

एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के स्वागत मंच पर करंट लगने से युवक की मौत

0 961
Above News

छतरपुर
खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma Welcome Stage) के अचानक कार्यक्रम के कारण एक युवक की मौत हो गई। घटना गौरिहार की है, जहां सांसद के स्वागत के लिए जल्दबाजी में मंच सजाया गया था। इसमें चोरी से बिजली की कनेक्शन कर दिया गया। खुले बिजली तार की चपेट में आने से 18 साल के अरविंद की मौत हो गई है। हालांकि कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा नहीं पहुंचे। अगर वहां पहुंचते और मंच पर करंट फैल जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था।

जानकारी अनुसार मंगलवार को खजुराहो क्षेत्र के सांसद वीडी शर्मा अपने एक दिवसीय भ्रमण पर थे। संसदीय क्षेत्र के खजुराहो, चंदला में उन्होंने कार्यक्रम किए। अचानक उनका गौरिहार जाने का दौरा तय हो गया। शाम 4 बजे गौरिहार के जनपद कार्यालय में मंच सजाया गया। जिसमें विद्युत व्यवस्था के लिए चोरी से बिजली कनेक्शन कर दिया गया। सांसद वीडी शर्मा गौरिहार तो पहुंचे पर वह मंच तक नहीं गए। कार्यकर्ताओ से मिलकर अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए चले गए।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo