सत्य सटीक स्वतंत्र

अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू का विरोध:100 फीट रोड पर गेट का शिलान्यास करने पहुंचे तो लोगों ने किया घेराव, बोले- कुंभकरण से भी लंबी है सिद्धू की नींद

0 1,095
Above News

 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार सुबह अमृतसर के 100 फीट रोड पर गेट का शिलान्यास करने पहुंचे। लेकिन वार्ड नंबर-45 के लोगों व वोटरों ने उन्हें घेर लिया और विरोध शुरु कर दिया। जिसके बाद सिद्धू की सुरक्षा को कड़ी कर दिया गया और वे जल्दी से गेट का शिलान्यास रखकर चले गए। सिद्धू ने इस दौरान किसी से बात नहीं की और वर्करों को भी उनके पास नहीं आने दिया गया। यह विरोध प्रदर्शन मशहूर दुकान गुरनाम पीठी वालों ने इलाका निवासियों के साथ मिलकर किया।

संतोश दिक्षित ने आरोप लगाया है कि सिद्धू साढ़े 4 साल बाद उनके इलाके में आए हैं और आते ही पॉलिटिकल स्टंट करने लगे। सिद्धू बोल रहे थे कि गेट का शिलान्यास रखने आए हैं। लेकिन ग्राउंड लेवल पर इलाके का विकास न के बराबर है। कुंभकरण भी हर 6 माह बाद उठ जाता था, लेकिन सिद्धू की साढ़े 4 साल नींद खुली है। उपर से सिद्धू के चहेतों ने इलाके में दहशत फैला रखी है। सिद्धू के चहेते पार्षद का बेटा आए दिन इलाके में कब्जे करने का प्रयास करता रहता है। उन्होंने कहा कि गुरनाम सिंह पीठी वाले, जो पिछले कई सालों से यहां हैं, की दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं दुकान पर एक बार तो तेजाब तक फेंका गया, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। इलाके में 10 के करीब इमारतें हैं, जिनपर सिद्धू के करीबी कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo