सत्य सटीक स्वतंत्र

Indore Crime News: एटीएम से रुपये उड़ाने में गैंग पकड़ाई

0 975
Above News

इंदौर Indore Crime News। एटीएम में छेड़छाड़ कर सवा लाख की धोखाधड़ी करने वाली गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ाए गए गैंग का सदस्य का नाम बजरंग सिंह उर्फ सावन सिंह बताया गया है। जो प्रतापगढ़ का रहने वाला है।

मालूम है कि शहर में एटीएम से छेड़छाड़ रुपये उड़ाने वाली गैंग ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। इसी गैंग ने चंदन नगर, हीरा नगर, छोटी ग्वालटोरी थाने में धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज किए थे। बैंक अफसरों से सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने ले लिए थे। मालूम हो कि एटीएम मशीनों का रख रखाव करने वाली कंपनी के कर्मचारी राकेश चौहान,नीरज शर्मा और वीरेंद्र धनगर की शिकायत पर चंदन नगर, छोटी ग्वालटोली, हीरा नगर थाने में धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज कर लिए है।
अफसरों ने पुलिस को बताया बदमाशों ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों में करीब 11 एटीएम को निशाना बनाया था। बदमाशों ने डिस्पेंसर के शटर में छेड़छाड़ की और रुपये निकालने आए ग्राहकों के रुपये अटका दिए। बाद में ग्राहकों के जाने के बाद आरोपित रुपये लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अफसरों के बयान ले लिए है। अभी पुलिस आरोपित से पूछताछ में लगी है कि उसकी गैंग में कितने सदस्य है और गैंग ने कहां-कहां पर वारदात को अंजाम दिया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo