सत्य सटीक स्वतंत्र

Sourav Ganguly ने किया खुलासा, IPL नहीं, इस कारण रद्द हुआ IND vs ENG पांचवां टेस्ट

0 938
Above News

IND vs ENG 5th test 2021: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट रद्द होने का विवाद अभी थमा नहीं है। इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा खुलासा किया है। बकौल सौरव गांगुली, पांचवां टेस्ट रद्द होन के पीछे आईपीएल कारण नहीं है, बल्कि भारतीय खिलाड़ियों ने ही खेलने से इन्कार कर दिया था। गांगुली ने सोमवार को द टेलीग्राफ से कहा, ‘खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार कर दिया लेकिन आप उन्हें दोष नहीं दे सकते। कोरोना महामारी के कारण सभी परेशान हैं। बीसीसीआई गैर जिम्मेदार बोर्ड नहीं है। हम अन्य बोर्डों को भी महत्व देते हैं।’ बता दें, ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट पिछले शुक्रवार को मुकाबला शुरू होने से बमुश्किल दो घंटे पहले रद्द कर दिया गया था। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे थी। दरअसल, इस मैच से पहले टीम इंडिया के फिजियोथेरेपिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

IND vs ENG 5th test 2021: ब्रिटिश मीडिया ने लगाया था यह आरोप

पांचवां टेस्ट रद्द होने के बाद ब्रिटिश मीडिया ने बीसीसीआई और भारतीय खिलाड़ियों को निशाने पर ले लिया है। डेली मेल ने अपनी एक रिपोर्ट में आरोप लगाया कि भारत ने आईपीएल के कारण पांचवां टेस्ट न खेलने की साजिश रची, क्योंकि इस टेस्ट मैच के दौरान उसके खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ जाते तो आईपीएल रद्द करना पड़ता और इससे भारी नुकसान होता। यह आरोप भी लगा कि इस पूरे मामले में खिलाड़ी भी दोषी हैं क्योंकि वे भी आईपीएल खेलने को ज्यादा उत्सुक हैं।

बाद में होगा बचा हुआ टेस्ट, भरपाई पर मंथन जारी

टेस्ट मैच रद्द होने के कारण ECB को हुए नुकसान की भरपाई का मंथन जारी है। अभी सीरीज 2-1 से टीम इंडिया के पक्ष में है। आईसीसी के साथ मिलकरक दोनों बोर्ड विचार कर रहे हैं कि नुकसान की भरपाई कैसे हो। यह विचार भी आया है कि भारत अगले साल इंग्लैंड में 2 टी-20 मुकाबले खेल सकता है।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo