सत्य सटीक स्वतंत्र

अवेद अख्तर मानहानि केस : आज कोर्ट में पेश नहीं हुईं कंगना रनौत, तो जारी हो सकता है अरेस्ट वारंट: आज कोर्ट में पेश नहीं हुईं Kangana Ranaut, तो जारी हो सकता है अरेस्ट वारंट

0 977
Above News

अवेद अख्तर मानहानि केस | बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के लिए सोमवार का दिन बहुत अहम होने जा रहा है। जावेद अख्तर मानहानि केस में मुंबई की अदालत में सुनवाई है और यदि आज भी Kangana Ranaut उपस्थित नहीं हुईं तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो सकता है। पिछली सुनवाई 15 सितंबर को हुई थी। तब मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि केस की सुनवाी में अभिनेत्री को पेश होने से छूट दे दी थी और कहा था कि अगर वह अगली सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहती हैं तो वह उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा।

Kangana Ranaut के वकील रिजवान सिद्दीकी ने अदालत को बताया था कि अभिनेती में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, इसलिए वे कोर्ट नहीं आ सकती हैं। तब Kangana Ranaut का मेडिकल सर्टिफिकेट भी कोर्ट में जमा किया गया था। पिछली सुनवाई में जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी के साथ अदालत में मौजूद रहे थे। अख्तर के वकील जय भानुशाली ने पेशी से छूट वाली Kangana Ranaut की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अभिनेत्री पिछली आठ सुनवाई में मौजूद नहीं रही हैं और अदालत द्वारा उनके खिलाफ सम्मन जारी किए जाने के बाद वह पेश नहीं हो रही हैं।

अख्तर के वकील ने पिछली सुनवाई के दौरान अदालत में याचिका दायर कर उनके खिलाफ वारंट की मांग की थी। अदालत ने कहा कि वह याचिका को लंबित रख रही है। मेट्रोपॉलिटन जज ने कहा था, अगर अभिनेत्री अब भी कोर्ट में पेश होने में विफल रहती हैं, तो मैं उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा।

 

अवेद अख्तर मानहानि केस । जानिए क्या है पूरा मामला

गीतकार जावेद अख्तर ने नवंबर 2020 में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में Kangana Ranaut के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि Kangana Ranaut ने एक टीवी इंटरव्यू में उनके खिलाफ ऐसी बातें कही थीं, जिससे उनकी छवि पर असर पड़ सकता है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक इंटरव्यू में कंगना रनोट ने जावेद अख्तर का नाम लेते हुए उन पर कई आरोप लगाए थे। अभिनेत्री के आरोपों के बाद ही जावेद ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo