सत्य सटीक स्वतंत्र

पांढुर्ना के पास खड़े ट्रक से टकराई कार, सब इंस्पेक्टर की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

0 1,386
Above News

बैतूल । बैतूल-नागपुर फोरलेन पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस फोरलेन पर छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना के समीप एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार आकर भिड़ गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई और उसमें सवार बैतूल जिले के पाढर पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद शंकर यादव की दर्दनाक मौत हो गई। सहायक उप निरीक्षक दिलीप तांडेकर, आरक्षक नवीन रघुवंशी और एक अन्य आरक्षक घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नागपुर के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।

एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया कि चोरी के मामले में दो आरोपितों को रायपुर से पकड़कर लाते वक्त रात करीब ढाई बजे दुर्घटना हुई है। टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे सब इंस्पेक्टर विनोद शंकर यादव के शव को गैस कटर की मदद से कार के हिस्से काटकर बाहर निकाला गया। एसआइ विनोद यादव कार में सबसे आगे चालक के साथ बैठे थे। बीच की सीट पर तीनों पुलिसकर्मी और सबसे पीछे चोरी के दो आरोपित बैठे थे। दुर्घटना में आरोपितों को भी मामूली चोटें आई हैं। एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि चोरी के मामले में बैतूल से चार सदस्यीय टीम दो दिन पहले रायपुर भेजी गई थी। रात में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लौटते वक्त दुर्घटना हुई है।

 

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo