सत्य सटीक स्वतंत्र

अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर यूपी चुनाव लड़ेंगी BJP, पढ़िए बड़ी घोषणाएं

0 1,412
Above News

यूपी चुनाव 2022 । अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बड़ा ऐलान किया है। यह तय हुआ है कि भाजपा इन चुनावों में अपना दल और निषाद पार्टी को को साथ लेकर चलेगी। लखनऊ में तीनों दलों के आला नेताओं की बैठक के बाद इसका ऐलान किया गया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल भी भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होगा। वहीं यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, निषाद पार्टी भी इस गठबंधन का हिस्सा होगी। सभी दल सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

 

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo