सत्य सटीक स्वतंत्र

जल जीवन मिशन ऐप लांच, पीएम ने बताया- होंगे ये फायदे

0 1,167
Above News

LIVE Jal Jeevan Mission App: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल जीवन मिशन ऐप लांच कर रहे हैं। हर घर जल अभियान को गति देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय ने यह खास ऐप तैयार किया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेते हुए पीएम मोदी राष्ट्रीय जल जीवन कोष (Rashtriya Jal Jeevan Kosh) की भी शुरुआत करेंगे। Rashtriya Jal Jeevan Kosh में कोई भी संस्थान, कंपनी या एनजीओ के अलावा कोई भी व्यक्ति दान कर सकता है। इस राशि का उपयोग ग्रामीण इलाकों में स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र या आश्रम में जल आपूर्ति के लिए नल लगावाई में किया जाएगा। पीएम मोदी विभिन्न ग्राम पंचायतों के सदस्यों से संवाद भी करेंगे। पीएम मोदी पानी समिति व ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति से जल जीवन मिशन और इससे होने वाले फायदे के बारे में बात कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन की घोषणा की थी, जिसके मकसद सभी घरों में स्वच्छ नल का पानी उपलब्ध कराना है। शुरुआत के समय देश के ग्रामीण परिवारों में से केवल 17% (32.3 मिलियन) के पास नल के पानी की आपूर्ति थी। पीएमओ के मुताबिक, कोरोना महामारी के बावजूद पिछले 2 वर्षों में 5 करोड़ से अधिक घरों में नल के पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। अब तक लगभग 8.26 करोड़ (43%) ग्रामीण परिवारों के घरों में नल के पानी की आपूर्ति है। 78 जिलों, 58 हजार ग्राम पंचायतों और 1.16 लाख गांवों के हर ग्रामीण परिवार को नल का पानी मिल रहा है। अब तक 772,000 स्कूलों और 748,000 आंगनवाड़ी केंद्रों में नल से पानी की आपूर्ति की गई है।

 

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo