

हाल ही में भारती सिंह और काजल अग्रवाल ने बच्चे को जन्म दिया। जल्द ही सोनम कपूर भी मां बनने वाली है। इस बीच एक और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 8 की कंटेस्टेंट्स डिंपी गांगुली है। डिंपी तीसरी बार प्रेग्रेंट है।
राहुल महाजन की एक्स वाइफ
डिंपी गांगुली ने तीसरे बच्चे की न्यूज इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें वो अपने दोनों बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं। बता दें डिंपी राहुल महाजन की पत्नी रह चुकी हैं, लेकिन उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। अब वो रोहित रॉय के साथ सुखद जीवन बीता रही हैं।
बेबी बंप की फोटो की शेयर
डिंपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वो काफ्तान ड्रेस पहने नजर आ रही है। उन्होंने अपने बेटे को गोद में उठाया हुआ है। उनके बेबी बंप पर बेटी किस करते हुए दिख रही है। फोटो में एक्ट्रेस बहुत खुश नजर आ रही हैं। उनके क्यूट से डिंपल भी नजर आ रहे हैं।
