सत्य सटीक स्वतंत्र

दिव्येंदु और श्रुति मेनन के बीच फोन कॉल में क्‍या हुआ, अमेज़ॅन मिनी-टीवी पर फिल्म ‘1800 LIFE’ मुफ्त में देखें

0 1,831
Above News

अमेज़ॉन मिनी-टीवी का साइंस फिक्शन/टेक थ्रिलर ड्रामा ‘1800 LIFE’, टेक्नोलॉजी में छिपे हुए पहलुओं के बारे में है, जो आज के माहौल और युग में दैनिक जीवन के लगभग हर पहलू का हिस्सा है। मानवी बेदी द्वारा निर्देशित इस शार्ट फिल्म में नयें जमाने के अभिनेता दिव्येंदु (मिर्जापुर फेम) और श्रुति मेनन हैं । ‘1800 LIFE’, एक हास्य अभिनेता विशाल की कहानी है, जो अपने सुखी जीवन के अंधकारमय होने से उदास और निराश है व अपने जीवन को एक अंतिम परिणाम देने का निर्णय लेता है। हालाँकि, जैसे ही वह आख़िरी कदम उठाने वाला होता है, उसे एक कॉल आती है जो उसके जीवन को पलट देती है।

ऐसा क्या होता है, जो उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल देता है? अमेज़ॅन मिनी-टीवी पर फिल्म ‘1800 LIFE’ मुफ्त में देखें। सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले गुनीत मोंगा और अचिन जैन द्वारा निर्मित फिल्म ‘1800 LIFE’ मानवी बेदी द्वारा लिखित और निर्देशित है। अमेज़ॅन एडवरटाइजिंग के हेड गिरीश प्रभु ने कहा-“एक रोमांचक कहानी बताने के लिए हम अमेज़ॅन मिनी-टीवी, कहानीकार सिख्या एंटरटेनमेंट और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनेता दिव्येंदु जैसे बेहतर कॉम्बिनेशन की माँग नहीं कर सकते थे। यह कहानी न केवल पूरे भारत में हमारे दर्शकों का मनोरंजन करेगी, बल्कि उन्हें यह सोचने पर भी मजबूर करेगी की हमारे जीवन पर टेक्नोलॉजी का क्या प्रभाव पड़ता है।”

गुनीत मोंगा, निर्माता, सिख एंटरटेनमेंट ने कहा- “मानवी बेदी की मनोरंजक और कल्पनाशील कहानी एवं निर्देशन हमें संघर्षरत स्टैंडअप-कॉमिक विशाल मट्टू की मनोरंजक दुनिया में ले जाते हैं, जिससे 1800 LIFE कंटेम्पोरेरी समय की सबसे प्रासंगिक कहानियों में से एक बन जाती है। हम विघटनकारी कहानियों के लिए जाने जाते हैं, सिख्या एंटरटेनमेंट सम्मोहक कहानियों और अभिनय के लिए अमेज़ॅन मिनी-टीवी के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित है, जिसका पूरे भारत के दर्शक मुफ्त में आनंद ले सकते हैं। रहस्यपूर्ण, दिव्येंदु द्वारा जीवंत और मानवी बेदी द्वारा लिखित एवं निर्देशित इस फिल्म के प्रीमियर अमेज़ॉन मिनी-टीवी पर 22 अप्रैल को होगी, जिसका हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo