सत्य सटीक स्वतंत्र

असुरक्षित मकानों की संख्या बढ़कर 678 हुई, पीड़ित परिवारों से मिले रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट

0 2,074
Above News

उत्तराखंड के जोशीमठ में असुरक्षित घरों को ढहाने का काम जारी है और लोगों को लगातार सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। DGP अशोक कुमार ने बताया जोशीमठ में बहुत से कार्य हो रहे हैं। जो भी मकान खतरे में है उसे गिराया जा रहा है। पहले ऐसे मकानों की संख्या 603 थी, जो अब 678 हो गई है। अब तक 87 घरों के लोगों को शिफ्ट किया गया है और स्थानांतरण का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि SDRF, NDRF की टीमें भी पहुंच गई है। जरूरत पड़ी तो कुछ इलाकों को सील भी किया जाएगा। वहीं, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जोशीमठ के सुनील वार्ड में जमीन धंसने की आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। भू-धंसान का जायजा लेने पहुंचे रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बताया कि पीएम मोदी खुद पल-पल की खबर ले रहे हैं। लोगों की जान-माल की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo