सत्य सटीक स्वतंत्र

BJP प्रमुख नड्डा ने नियुक्त किए नगालैंड, मेघालय और पुडुचेरी के लिए अध्यक्ष; जानिए किसको कहां मिली जगह

0 1,538
Above News

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने एस सेल्वगनबथी को पुडुचेरी का पार्टी अध्यक्ष, बेंजामिन येपथोमी को नगालैंड का पार्टी अध्यक्ष और रिकमान मोमिन को मेघालय का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) ने तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का आदेश जारी किया। जिसमें 3 राज्यों मेघालय, पुडुचेरी और नगालैंड शामिल हैं।

एस सेल्वगनबथी को मिला पुडुचेरी का भार

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने एस सेल्वगनबथी को पुडुचेरी का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, दूसरी ओर रिकमैन मोमिन (Rikman Momin) को मेघालय भाजपा (Meghalaya BJP) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बेंजामिन येपथोमी बने नगालैंड के पार्टी अध्यक्ष

नगालैंड में भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अब बेंजामिन येप्थोमी (Benjamin Yepthomi) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo