

रीवा। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस ने जप्त की 178 लीटर अवैध शराब। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात विवेक लाल व एसडीओपी सिरमौर उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में सिरमौर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस ओम प्रकाश के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर सिरमौर पुलिस द्वारा ग्राम गहनौआ में एक कच्चे मकान से 13 पेटी जीनियस अंग्रेजी शराब लगभग 03 पेटी,बैगपाईपर अंग्रेजी शराब, 02 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब व 02 पेटी देशी लाल मसाला शराब, लगभग 20 पेटी,178 लीटर अवैध शराब कीमती 119300 रूपये की जप्त की गई। अपराध क्र. 34/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द किया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाई में सिरमौर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस ओम प्रकाश,सहायक उपनिरीक्षक राज्धुन्द सिंह,प्रआर आनंद बिहारी बैस,आर. अशोक सिंह,वरूण शुक्ला,कैलाश सोलंकी,अवधेश,बसंत,राहुल चौहान, मुकेश गहलोद व महिला आर. पुष्पा सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
