
रीवा।
रीवा के मनिकवार बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में 13 वर्षीय छात्रा ट्रक की चपेट में आ गई घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रतिभा चौरसिया पिता अजय चौरसिया उम्र 13वर्ष कक्षा आठवीं की छात्रा थी जो सुबह घर से अपनी बुआ के साथ जा रही थी।
छात्रा सड़क पर गिरी और ट्रक में फंस गई
धान से लदे ट्रक क्रमांक यूपी 64एटी 3873 ने रांग साइड से आकर टक्कर मार दी छात्रा टक्कर खाकर सड़क पर गिरी और ट्रक में फंस गई ट्रक कुछ दूर तक घसीटते हुए साथ ले गया सड़क दुर्घटना में छात्रा के सिर पर गंभीर चोट आई जो मौत का कारण बना।
ग्रामीणों ने जाम लगा चालक को पकड़ कर पीटा
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और चालक को पकड़ लिया घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है उधर घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एवं एसडीएम के समझाइश के बाद लोगों ने जाम खोल दिया है दूसरी तरफ शव का पीएम हो जाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
