
शिवपुरी।
जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले निवोदा गांव में 3 बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई परिजनों के साथ ही ग्रामीण गड्ढे में डूबे बच्चों को निकालकर शिवपुरी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया चिकित्सकों द्वारा परिजनों से बच्चों को जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया लेकिन परिजन नहीं माने और तीनों बच्चों के शवों को गांव वापस ले आए सूचना के बाद मौके पर कोलारस एसडीओपी विजय यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी और एसडीएम, तहसीलदार पहुंचे।
बच्चों के परिजन पोस्टमार्टम कराने की राजी नहीं हुए
निवोदा की बंजारा बस्ती के रहने वाले कुछ बच्चे खेलते हुए बस्ती से बाहर आ गए इनमें से खेलते खेलते 10 साल नीरज पुत्र धारा बंजारा, 8 साल का संजय पुत्र कारू बंजारा और 9 साल का रवि पुत्र सरवन बंजारा गहरे गड्डे में भरे पानी में डूब गए इसके बाद गांव के बच्चों ने भागकर इसकी सूचना परिजनों को दी तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया परिजन बच्चों को शिवपुरी लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
9बहनों के बीच इकलौते भाई की मौत
गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से 10 साल के नीरज बंजारा की मौत हुई बताया गया है कि धारा सिंह के एक के बाद एक 6 बेटियां पैदा हुई थीं नीरज धारा सिंह की सातवीं संतान थी 6 बहनों के बीच नीरज इकलौता भाई था नीरज की मौत के बाद परिवार सदमे में है। वहीं संजय और रवि बंजारा भी आपस में चचेरे भाई बताए गए हैं। एक ही बस्ती में 3 बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस मामले में कोलारस एसडीओपी विजय यादव का कहना है निवोदा गांव में खेलते समय 3 बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।
