सत्य सटीक स्वतंत्र

श्रीराम धर्म विज‌य यात्रा से नई परम्परा की शुरूआत-गिरीश गौतम

0 2,736
Above News

रीवा।
अयोध्या बने रीवा नगर में हुआ शानदार स्वागत
धर्मपरिवार गरबा पुरस्कार वितरण, भंडारा के साथ मनाई गई खुशियाँ-
रीवा, 14 अक्टूबर/हिन्दू उत्सव समिति धर्मपरिवार द्वारा प्रारंभ की गई श्री राम, धर्म विजय‌ यात्रा से विंध्य की धरा पर नई परम्परा की शुरुआत हुई है जो भविष्य में विशाल रूप ग्रहण कर रामभक्तों के लिये नही सौगात सिद्ध होगी। यह भावभीन उद्गार सोमवार को मानस भवन में आयोजित गरबा महोत्सव- 2024 के कलाकारों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने व्यक्त किये। अध्यक्षता, डाक्टर सीबी शुक्ला ने करते हुये
धर्मपरिवार को आयोजन के लिए बधाई दी। विशिष्ट अतिथियों में ड. केके परोहा श्री राम के अयोध्या आगमन के परिदृश्य को साकार करने नगर वासियों को शुभकामनायें एवं साधुवाद
दिया। स्वागत उद्‌बोधन धर्म परिवार के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मगू ने करते हुये कहा, धर्मपरिवार सभी धार्मिक उत्सव को भव्य रूप प्रदान कर यादगार बनाने के लिये सदैव प्रयास करता रहेगा। उन्होंने उपस्थित युवा कलाकारों से कला संस्कृति से जुड़ने के साथ ही संस्कारवान व शिक्षित बन कर अच्छा नागरिक बनने की अपील की, वहीं संस्थापक-संरक्षक नारायण डिगवानी व सुनील अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा धर्मपरिवार के सभी सदस्यों, नगर वासियों को सहयोग के लिये धन्यवाद दे
हुये उज्‌जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। आभार प्रदर्शन मंच के कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश तोमर तथा कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अनिल मिश्रा एवं सांस्कृतिक सचिव राजीव वर्मा गुड्डू ने किया। उक्त जानकारी धर्मपरिवार के महासचिव सुरेश विश्नोई एवं युवा अध्यक्ष सुमित मांजवनी ने दी व बताया कि श्रीराम धर्म विजय यात्रा का भ्रमण के दौरान समूचे नगर में शानदार स्वागत किया गया तथा जगह-जगह मिष्ठान वितरण के साथ श्री राम के जयकारे लगा के आकाश गुँजा दिया। व्यंकट बाजार में सिधु यूथ विंग्स के अध्यक्ष सचिन डूडानी और साथियों द्वारा, स्टेचू चौक पर दिलीप ठारवानी तथा ताला हाउस मार्ग में संजय तिवारी मुन्नू युवा सरक्षक द्वारा अपने साथियों के साथ भव्य स्वागत एवं स्वलपाहार का वितरण किया गया। श्री राम की शोभायात्रा सायं 5 बजे मानस भवन से प्रारंभ होकर.सायं 6 बजे वापस पहुंची। यात्रा का शुभारंभ मानस मंडल के समिति के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, महिला संरक्षिका श्रीमती संतोषी गुप्ता ने पूजा- अर्चना-आरती के साथ दिया। शोभा यात्रा वापस आने के बाद वहाँ उपस्थित भगवान श्रीराम सीता माता का भरत और शत्रुधन ने भावपूर्ण अगवानी करते हुये चौदह वर्ष के बिछोह के पश्चात मिलन का दृश्य उत्पन्न किया जिससे उपस्थित जनसमुदाय की आँखें भी अश्रु बहाने लगीं। मानस भवन
में श्रीराम दरबार की आरती शास्ति वाचन के साथ हुई, जिसके दर्शन करने और आशीर्वाद लेने लोग लालायित रहे। गरबा महोत्सव – 2024 में शामिल गरबा ग्रुपों के प्रमुख
साथ सभी कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस वर्ष शामिल डॉस ग्रुपों में डीसेंट, बादल, साइनिंग, आर0डी० सी, अविनाश, ब्लैक पैंथर, स्ट्रीट फाइटर, स्टाइलिश, लर्निंग, सत्यम, जय माता दी, हिमालय सहित सभी को धन्यवादक साधु पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशाल भंडारे के साथ अगले वर्ष पुन: नई ऊर्जा और उत्साह के साथ गरबा महोत्सव में भाग लेने के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में राकेश आसवानी, जगन्नाथ साहू, दिनेश जैन, राजेश नामदेव, नागेंद्र वर्मा, प्रभात सिंह, सुनील सोनी, राजेश साहू आदि का विशेष सहयोग रहा।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo