सत्य सटीक स्वतंत्र

रीवा एयरपोर्ट के निर्माण से विन्ध्य के विकास को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री श्री मोदी आज बनारस से वर्चुअली करेंगे रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण

0 2,386
Above News

रीवा।

आवागमन के साधनों में हवाई सेवा का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। रीवा में अब तक चोरहटा में हवाई पट्टी है जिसमें हेलीकाप्टर तथा छोटे विमान ही उतर सकते हैं। इसके विस्तार और रीवा एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को बनारस से शाम 4 बजे वर्चुअली रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए रीवा में एयरपोर्ट परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री एवं रीवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल तथा सांसद श्री जनार्दन मिश्र शामिल होंगे। रीवा एयरपोर्ट के निर्माण से रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य के विकास को नया आयाम मिलेगा। रीवा की चोरहटा हवाई पट्टी का विस्तार करके रीवा एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास 15 फरवरी 2023 को किया गया था। इसके निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा लगभग डेढ़ साल के रिकार्ड समय में रीवा एयरपोर्ट का निर्माण का कार्य पूरा कर दिया गया है। एयरपोर्ट में रनवे का विस्तार करके इसे 2300 मीटर का बनाया गया है। साथ ही दोनों ओर 30-30 मीटर की बैकप लेंथ भी है। एयरपोर्ट में हवाई टर्मिनल बिल्डिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर तथा सुरक्षा के लिए बाउंड्रीबाल का निर्माण पूरा हो गया है। एयरपोर्ट में लोकार्पण के बाद 72 सीटर हवाई जहाजों का आवागमन शुरू हो जायेगा। हवाई सेवा शुरू हो जाने से रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य के उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, उपचार सुविधा तथा अन्य क्षेत्रों में विकास के नये अवसर मिलेंगे।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo