
रीवा।
रीवा के गुढ़ थाने के भैरव बाबा क्षेत्र में पति-पत्नी घूमने आए थे। पहले से मौजूद पा आरोपितों ने पहले पति को पेड़ से बांध दिया। फिर उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। एक के बाद एक 7 नशेड़ी आराेपित महिला पर टूट पड़े। पुलिस ने दावा किया है कि 5 संदिग्धों काे पकड़ा लिया गया है। बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।
घटना के वक्त सभी आरोपित नशे में थे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवा दंपती पिकनिक मनाने के लिए गत सोमवार दोपहर भैरव बाबा क्षेत्र गया था। यहां उन्हें देखते ही आरोपितों ने पहले पति के साथ मारपीट की। फिर महिला से ज्यादती की। सभी आरोपित नशे में थे।
सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया
आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। दंपती को धमकी भी दी कि केस दर्ज कराया तो इसे वायरल कर देंगे। पीड़ित दंपती ने गत मंगलवार को मामला दर्ज कराया है।
*कॉलेज में पढ़ने वाले दंपती की हाल ही में शादी हुई*
दंपती कॉलेज में पढ़ते हैं। हाल ही में उनकी शादी हुई है। डीएसपी हेड क्वार्टर हिमाली पाठक ने बताया कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया
रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह का कहना है कि घटना गत 21 अक्टूबर की दोपहर में हुई है। पीड़िता 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया। इनमें दो प्राइम सस्पेक्ट लग रहे हैं। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
नव विवाहित के साथ शर्मनाक घटना
नव विवाहित दंपति को पेड़ में बांध कर की गई दुष्कृत की घटना की मैं निंदा करती हूं, साथी मध्य प्रदेश की संवेदनहीन सरकार के आचरण की भी मैं निंदा करती हूं ज्ञातव्य है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव डिप्टी सीएम सहित सब सोमवार को रीवा में ही थे।
अमानवियत की पराकाष्ठा पार की है
भाजपा की सरकार ने ,,घटना हृदय विदारक है 56 भोग लगाने में मशग़ुल सरकार को बेटी की चीत्कार सुनाई नहीं दी! सरकार इसी तरह पर्यटन हब बनेगा रीवा?
हमेशा छेड़छाड़ एवं बदसलूकी होती रहती है
पर्यटन के रूप में स्थित भैरव बाबा क्षेत्र लोगों के आस्था का केंद्र है सुरक्षा के इंतजाम न होने से पर्यटन स्थलों में हमेशा पर्यटकों के साथ छेड़छाड़ एवं बदसलूकी की घटनाएं होती रहती हैं।
कई बार बदनामी की डर से प्राथमिकी भी दर्ज नहीं कराते
रीवा की कविता पांडेय ने बताया कि रीवा जिले में जितने भी पर्यटन के क्षेत्र हैं वहां स्थाई रूप से पुलिस चौकी की स्थापना होनी चाहिए जिससे हमारे आस्था के केन्द्र एवं प्राकृतिक सौंदर्य स्थलों पर हमारी बहन बेटियों के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
