सत्य सटीक स्वतंत्र

कृषि महाविद्यालय श्रमिकों के काम व वेतन की मांग को लेकर एसकेएम ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 2,515
Above News

रीवा।
रीवा 25 अक्टूबर 2024 … संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि महाविद्यालय रीवा में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को शासन एवं विश्वविद्यालयीन आदेश मुताबिक प्रति माह 26 दिवस कार्य दिए जाने एवं विगत 12 माह का शेष पारिश्रमिक दिलाए जाने प्रधानमंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री मुख्यमंत्री राज्य कृषि मंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर रीवा को सौंपकर तत्काल निराकरण की मांग की है एसकेएम के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अधीन संचालित कृषि महाविद्यालय रीवा में विगत 20-25 वर्षों से तीन दर्जन से अधिक दैनिक वेतन भोगी श्रमिक कार्यरत हैं जिनको शासन के आदेश मुताबिक प्रति माह 20 से 24 दिन की जगह माह में 26 दिवस कार्य दिए जाने के आदेश शासन एवं विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र संचालक ने सन 2022 में जारी किए थे जिस पर अक्टूबर नवंबर सन 2022 में सिर्फ 2 माह तक 26 दिवस कार्य पर रखा गया था इसके बाद कार्य दिवस फिर कम कर दिए गए हैं जिससे श्रमिक स्थाई कर्मी नहीं बन पा रहे हैं इसी तरह प्रक्षेत्र कृषि महाविद्यालय में लगभग आधा सैकड़ा की संख्या में अकुशल अर्धकुशल तथा कुशल श्रमिक कार्यरत हैं जिन्हें 12 माह की मजदूरी नहीं दी गई है मजदूरी की मांग किए जाने पर प्रबंधन द्वारा संस्थान से निकाल दिए जाने की धमकियां दी जा रही हैं जिसको लेकर मोर्चे ने कृषि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि श्रमिकों के साथ ऐसी हरकत की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा दौरान ज्ञापन एसकेएम के नेता भैयालाल त्रिपाठी रामजीत सिंह उमेश सिंह इंद्रजीत सिंह शंखू शिवकुमार मिश्रा बाबा अशोक चतुर्वेदी फौजी यदुवंश प्रताप सिंह संजय निगम तेजभान सिंह शेषमणि पटेल बंसल समाज के नेता प्रदीप बंसल वीरेंद्र सिंह ज्ञानेंद्र सिंह शिवनाथ सिंह राजेश साकेत सरजू बंसल आदि सैकड़ो की संख्या में श्रमिक मौजूद रहे
भवदीय
शिव सिंह संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा 9893229788

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo