सत्य सटीक स्वतंत्र

एडीएम की अध्यक्षता में जिला पंचायत में हुई बैठक

0 2,747
Above News

रीवा।

अपर कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा सपना त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग क्रमांक 1 एवं 2 के कार्यपालन यंत्री,जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,सहायक यंत्री,उपयंत्री एवं बी.सी.आवास, एस.बी.एम. के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और कार्य को तीब्रता से पूरा करने के लिए कई निर्देश दिए गए।

पीएम आवास और श्रम विभाग के समबल योजना पर विस्तृत चर्चा
समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत पीएम आवास एवं श्रम विभाग की समबल योजना पर गहन समीक्षा की गई। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे लंबित शिकायतों का संतोषजनक निपटारा करें। मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों की संख्या बढ़ाने, नॉन-वर्किंग ग्राम पंचायतों की समीक्षा,और महिला मेट का श्रमिक नियोजन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। जलदूत योजना के तहत ग्राम पंचायतों में मौजूद कुओं के जल स्तर की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देश दिए गए, ताकि समय रहते जल संरक्षण के प्रयासों को बल मिल सके।
अमृत सरोवर और गौशाला के अपूर्ण कार्यों का निपटारा

अमृत सरोवर एवं गौशाला के अधूरे कार्यों को 15 दिन के भीतर पूर्ण करने और अमृत सरोवर को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गई।प्रधानमंत्री आवास योजना में आधार सीडिंग को 100% सुनिश्चित करने और सभी हितग्राहियों की श्रेणीबद्ध योजना तैयार कर 15 दिन के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही,भूमिहीन हितग्राहियों को भूमि आवंटन के कार्य को प्राथमिकता देने की बात कही गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत समुदायिक स्वच्छता परिसर, ओडीएफ प्लस मॉडल एवं शौचालय विहीन परिवारों के चिन्हांकन हेतु निर्देश जारी किए गए।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर शीघ्र निपटारा
सीएम हेल्पलाइन में 50 एवं 100 दिवस से लंबित शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निपटारे हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo