सत्य सटीक स्वतंत्र

भोला मेरे एल्बम सांग हुआ रिलीज

0 3,050
Above News

रीवा।

युवा गायक कृष्णा चतुर्वेदी जो अपने संगीत जगत में Xstylesh के नाम से जाने जाते हैं एक उभरते हुए पॉप सिंगर हैं। हाल ही में जिनका एक भक्ति गीत ‘भोला मेरे’ रिलीज हुआ है। यह गाना यूट्यूब पर लॉन्च हो चुका है जिसे Xstylesh music यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं। यह भक्ति गीत लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में ‘भोला मेरे’ गाने का ऑडियो लॉन्च हुआ है जबकि गाने का वीडियो महाशिवरात्रि में जारी किया जाएगा।

युवा गायक कृष्णा चतुर्वेदी काफी बड़े म्यूजिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जो इंटरनेशनल गाना होने वाला है, गाने का नाम है ‘धारा 144’। जो एक पंजाबी रैप व पॉप मिक्स गाना है जिसे पूरी दुनिया में रिलीज़ किया जाएगा। म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन के माध्यम से यह गाना वीडियो के साथ यूट्यूब चैनल Xstylesh music पर लॉन्च होगा। जिसका वीडियो में प्रदर्शन खुद वही करने वाले हैं। युवा गायक कृष्णा चतुर्वेदी मूलतः रीवा जिले के निवासी हैं जिन्होंने अपने संगीत का सफर रीवा से शुरू करके इंदौर में काफी बड़े-बड़े लाइव शो किए जो काफी चर्चा में रहा। उसके बाद इन्होंने कई गाने बनाए जो अब रिलीज करने वाले हैं। एक समय के बाद अब फिर से अपने गाने या लाइव शो से लोगों के दिलो में राज करने का मन बना चुके हैं।
फॉरएवर एक रोमांटिक एल्बम सांग है जिसके 8 गाने हैं जो रोमांटिक हैं। उनमें कई पार्टी गाने भी हैं जो लोगो को नाचने में मजबूर करेंगे सादी हो या पार्टी। गानों की खासियत यह है की xstylesh अपने गाने का संगीत व गीत खुद ही लिखते और बनाते हैं, अपने गाने को गाते भी खुद हैं। जिसे युवाओं का काफी सपोर्ट मिलता है और दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo