
रीवा।
प्रत्येक वर्षों की भांति आज 1 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस कलेक्टर कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने ध्वजारोहणकर सलामी ली। तदुपरांत अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के बारे में बताया तथा उपस्थित अधिकारी कर्मचारी से कहा कि किसी भी तरह कार्य को यदि सही ढंग से किया जाए तो अपने आप में जो खुशी, जो अनुभूति,जो सुकून मिलता है वास्तव में वही स्थापना दिवस का उद्देश्य है। अतः सभी अधिकारी कर्मचारी कोई न कोई एक ऐसा काम करें जिससे उन्हें आत्म संतुष्टि की अनुभव हो।
स्कूली छात्रों ने प्रस्तुत किया मध्य प्रदेश गान
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड-1 के संगीत शिक्षक प्रफुल्ल तिवारी के नेतृत्व में छात्राओ ने मध्य प्रदेश गान *सुख का दाता सबका साथी* प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
