
रीवा।
आकृति टाकिज के पास बीते 4 नवंबर को दो गुटो के बीच गाली-गुप्तार, लात-घूसो से मारपीट व हत्या करने की नियत से एक-दूसरे के उपर पिस्टल से गोली मारी गई जो गोली किसी को नही लगी जिस पर तुरंत क्षेत्र थाना पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर घटना संबंधित सभी पहलुओ की वारीकी से जांच की गई व दोनो गुटो के विरूध्द धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना क्रम मे पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा प्रकरण में अनुसंधान एवं सभी फरार अभियुक्त को प्रकाश में लाए जाने हेतु डॉ. रितु उपाध्याय नगर पुलिस अधीक्षक रीवा-01 के नेतृत्व में 23 सदस्यी टीम (एस.आई.टी.) का गठन किया, जो एस.आई.टी. टीम द्वारा काफी मेहनत व लगन से कार्य कर घटना संबंधित सभी पहलुओ की वारीकी से जांच कर फरार आरोपियो की पता तलाश कर दोनो गुटो के आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
01- आयूष पाठक उर्फ एलेक्स पिता आशीष कुमार पाठक उम्र 21 वर्ष नि० ग्राम सांव बजरंगबली के मंदिर के पास सेमारियों रीवा।
02- हर्ष शुक्ला पिता मनोज शुक्ला उम्र 18 वर्ष निवासी बोदाबाग रीवा।
03- राजीव यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ईटौरा बाईपास रीवा।
04- विपिन यादव पिता रामायण यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ईटौरा बाईपास रीवा।
05- शीतलान्जल द्विवेदी पिता अनन्तराम द्विवेदी उम्र 22 वर्ष नि० ग्राम महिदल चोरहटा रीवा।
06- विक्की यादव पिता संजय यादव उम्र 21 वर्ष।
जप्त मशरूका –
पिस्टल 01 नग आयूष पाठक के कब्जे से, पिस्टल 01 नग राजीव यादव के कब्जे से, जिदां कारतूस 02 नग, हर्ष शुक्ला से, मोटर साईकल 01 नग आयूष पाठक के कब्जे से, मोटर साईकल 01 नग शीतलान्जल द्विवेदी के कब्जे से कुल मशरूका कीमती 03 लाख रूपये (3,00,000)
मुख्य भूमिका व उनके पदनाम
निरीक्षक सिविल लाइन रीवा कमलेश साहू, सायबर सेल रीवा निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह पटेल, सायबर सेल रीवा उप निरीक्षक मृगेन्द्र सिंह, सायबर सेल रीवा उप निरीक्षक गौरव मिश्रा, सायबर सेल रीवा उप निरीक्षक अभिषेक खरे, सिविल लाइन रीवा उप निरीक्षक दलजीत सिंह, चोरहटा रीवा प्र.आर. कृष्णपाल सिंह, अमहिया रीवा प्र.आर. मकरध्वज तिवारी, विश्वविद्यालय रीवा प्र.आर. अरूण चौबे, सिविल लाइन रीवा आर.745 शरद सिंह चंदेल, सिविल लाइन रीवा आर.1054 आशीष त्रिपल, सिविल लाइन रीवा आर. 1144 वृजेश सिंह, सिविल लाइन रीवा आर .329 मयंक शुक्ला, सिविल लाइन रीवा प्र.आर. 183 मनीष सिंह, सिविल लाइन रीवा आर. 647 निलेश कोरी, सिविल लाइन रीवा प्र.आर .593 त्रिदेव तिवारी, सिविल लाइन रीवा आर .
965 अंशुमान सोनी, समान रीवा आरक्षक रविशंकर द्विवेदी, कोतवाली रीवा आर.162 जितेन्द्र सेन, सगरा रीवा आरक्षक रामनिवास बागरी, सायबर सेल रीवा आरक्षक 1141 वरूणेन्द्र सिंह, सी.सी.टी.व्ही. रीवा आर.801 अमित सिंह, सी.सी.टी.व्ही. रीवा महिला आर. कल्पना सिंह, सायबर सेल रीवा प्र आर0 526 कृष्णकान्त नामदेव, सायबर सेल रीवा आर0 87 सुभाषचन्द एवं सायबर सेल रीवा आर 031 शैलेन्द्र दीपांकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
