सत्य सटीक स्वतंत्र

मध्य प्रदेश में शुरू हुई कड़ाके की ठंड, नौगांव, उमरिया, राजगढ़, मंडला, खजुराहो और रीवा में पारा 10 डिग्री से नीचे

0 2,448
Above News

भोपाल।

मध्य प्रदेश के नौगांव शहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह मैदानी इलाके के किसी शहर में शनिवार को दर्ज सबसे कम तापमान है। वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। शनिवार को दिन का सबसे कम 23.2 डिग्री सेल्सियस रायसेन में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 260 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में तूफान फेंगल मौजूद है।

कुछ इलाकों में छा सकते हैं आंशिक बादल
पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तूफान फेंगल के शनिवार रात को महाबलीपुरम के तट के आसपास टकराने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवाओं के साथ कुछ नमी आने की वजह से प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल आ सकते हैं। इससे न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

इन शहरों में 10 डिग्री से नीचे रहा पारा

शहर- न्यूनतम तापमान
नौगांव- 8.0
राजगढ़- 8.2
उमरिया- 8.4
मंडला- 8.6
बैतूल- 8.8
खजुराहो- 9.2
रीवा- 9.2
ग्वालियर- 9.4
टीकमगढ़- 9.4
धार- 9.5

ठंड के मौसम में ह्रदय रोगी रहें सावधान, जांच कराते रहें
स्वास्थ्य विभाग ने ट्रिपल सी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। सबसे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया था। ट्रिपल सी का अर्थ चेक, कॉल और कंप्रेस है। पहले चेक यानी बेहोश मरीज की गर्दन के पास से ही पल्स चेक करें। इसके साथ उसकी सांस की जांच करके तत्काल एंबुलेंस को काल करें।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo