सत्य सटीक स्वतंत्र

IMD Weather Alert: अगले 3 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

0 1,111
Above News

IMD Weather Alert: यूपी, बिहार, उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हाल के दिनों में भारी बारिश देखने को मिली है। अब IMD यानी मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। IMD Weather Alert के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। इस कारण दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। तीन दिनों की अवधि के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भारी से भारी बारिश हो सकती है। समुद्र किनारे के इलाकों में लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एककम दबाव वाला क्षेत्र बना है जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव के कारण दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 7 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भी होगी झमाझम

उत्तर मराठवाड़ा, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण, गुजरात क्षेत्र में 7-9 सितंबर के दौरान वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर कोंकण में 7-8 सितंबर के दौरान, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में 8 सितंबर को और तेलंगाना में 7 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत में भी झमाझम का अनुमान है। 7-9 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और जम्मू क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

अगस्त में कम हुआ बारिश, सितंबर में सामान्य रहेगा मानसून

अगस्त में कम बारिश के बाद आईएमडी ने सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा की भविष्यवाणी की है। 31 अगस्त तक वर्षा की कमी नौ प्रतिशत थी। 5 सितंबर तक भी यह कमी 9 फीसदी दर्ज की गई। सितंबर के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए आईएमडी के निदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगस्त के दौरान दर्ज की गई कमी की भरपाई चालू महीने में अधिक बारिश से होने की संभावना है।

 

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo