सत्य सटीक स्वतंत्र

27 सितंबर को फिर टीकाकरण महाअभियान, सभी को पहली डोज लगाने का लक्ष्य

0 1,906
Above News

भोपाल । प्रदेश में कोरोना से बचाव के टीके की पहली डोज अब भी एक करोड़ 15 लाख लोगों ने नहीं लगवाई है। अब प्रदेश में 27 सितंबर को फिर टीकाकरण महाअभियान होगा। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगाना है। अभी 26 सितंबर तक सभी को पहली डोज लगाने का लक्ष्य था। इसके लिए हर दिन करीब 13 लाख लोगों को पहली डोज लगाने की जरूरत थी, लेकिन दोनों डोज मिलाकर यह आंकड़ा पांच लाख से नीचे रहता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 27 सितंबर तक सभी को पहली डोज लगाने का लक्ष्य तय किया जाए। उन्होंने कहा कि महाअभियान में जनभागीदारी को बढ़ाएं। इस संबंध में मुख्यमंत्री आज दोपहर 2.30 बजे जिला, विकासखंड, वार्ड और ग्रामस्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों से अपील की है कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिए सभी लोग स्व-प्रेरणा से आगे आएं और टीकाकरण महाअभियान में अपनी भागीदारी निभाएं।

भोपाल में अब सिर्फ 16 हजार लोगों की पहली डोज बाकी
भोपाल में बुधवार रात तक 19 लाख 34 हजार लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। 19 लाख 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इस तरह 16 हजार लोगों की ही पहली डोज बाकी है। 26 सितंबर तक सभी की पहली डोज पूरी होने की उम्मीद है। दूसरी डोज 9 लाख 40 हजार लोगों को लगाई जा चुकी है। 31 दिसंबर तक सभी को दोनों डोज लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। शहर में अब हर दिन टीका लगाया जा रहा है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo