सत्य सटीक स्वतंत्र

पूर्व क्रिकेटर मार्लन सैमुअल्स पर लगा एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन का आरोप, ICC ने मांगा जवाब

0 961
Above News

वेस्टइंडीज क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी मार्लन सैमुअल्स (Marlon Samuels) पर गंभीर आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टी10 लीग में खेलते समय अज्ञात लोगों द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी उन्होंने नहीं बताई थी। इस कारण अब इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) मार्लन के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार है। आईसीसी (ICC) ने मार्लन सैमुअल्स को नोटिस भेजा है। वह 14 दिन के अंदर सभी आरोपों का जवाब देने को कहा है। पूर्व प्लेयर पर चार धाराओं में आरोप लगे हैं।

मार्लन सैमुअल्स पर कार्रवाई अमीरात क्रिकेट बोर्ड (Emirates Cricket Board) की कंप्लेंट पर की जा रही है। आईसीसी ने मार्लन पर टी10 लीग के खिलाड़ियों के लिए उनके एंटी करप्शन कोड का उल्लंधन करने का आरोप लगाया है। आईसीसी ने कहा कि सैमुअल्स को धारा 2.4.2 के उल्लंघन के तहत आरोपी बनाया गया है। जो नामित भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी को किसी भी गिफ्ट, पैमेंट या अन्य लाभ की प्राप्ति का खुलासा करने में विफल रहने के बारे में है। खिलाड़ी पर अनुच्छेद 2.4.3 के उल्लंघन का आरोप भी लगा है।

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिनों का वक्त दिया गया है। बता दें मार्लन सैमुअल्स ने 71 टेस्ट मैच में 3,917 रन, 7 शतक, 24 अर्धशतक और 41 विकेट ले चुके हैं। वहीं 204 एकदिवसीय मुकाबलों में 5,536 रन, 10 सेंचुरी, 30 हाफ सेंचुरी और 89 विकेट चटका चुके हैं। मार्लन ने 67 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें 10 हाफ सेंचुरी और 22 विकेट हासिल किए हैं।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo