सत्य सटीक स्वतंत्र

अफगानिस्तान के बजाए पाक एयरस्पेस से गुजरा विमान, जानिए पीएम ने प्लाइट में कैसे गुजारा वक्त

0 110
Above News

पीएम मोदी का अमेरिका दौरा 2021 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर वॉशिंगटन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के स्पेशल Boeing 777-337 ने नई दिल्ली से बुधवार सुबह 11.40 बजे उड़ान भरी थी। पीएम मोदी इस विशेष विमान ने सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं किया। इसके बाद पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी गई। अनुमति मिलने के बाद यह विमान ईरान होते हुए अमेरिका पहुंचा। कारण साफ है कि तालिबान के कब्जे के बाद काबुल का एयरस्पेस सुरक्षित नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के विमान को अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की अनुमति देरी से दी। यदि पाकिस्तान अनुमति नहीं देता, तो प्रधानमंत्री और उनके दल के लिए फ्रैंकफर्ट में रुकने और फिर अमेरिका जाने का विकल्प होता।

इस बार पाकिस्तान ने दे दी अनुमति

इससे पहले अक्टूबर 2019 में पाकिस्तान ने पीएम मोदी की सऊदी अरब की उड़ान के लिए अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने के भारत के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद पाकिस्तान ने यह रुख अपनाया था। यहां तक कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आइसलैंड दौरे के दौरान भी पाकिस्तान ने अपने एयरबेस का इस्तेमाल करने से इन्कार कर दिया था।

पीएम ने बताया, लंबी फ्लाइट में कैसे गुजारा वक्त

इस बीच, पीएम मोदी ने फ्लाइट के अंदर की तस्वीर शेयर कर बताया कि वे लंबी दूरी की फ्लाइट में समय कैसे बिताते हैं। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट किया। ट्वीट की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाइलें हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं। फाइलों के साथ-साथ पीएम के हाथ में पेन भी है। इस तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री ने एक कैप्शन भी लिखा है।

 

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo