सत्य सटीक स्वतंत्र

शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल, सेंसेक्स ने पहली बार पार किया 60 हजार का आंकड़ा

0 986
Above News

मुंबई । भारत में लगातार विदेशी निवेश के कारण शेयर मार्केट लगातार उछाल मार रहा है। शुक्रवार को बाजार खुलते ही भारतीय शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 60 हजार का आंकड़ा पार कर लिया। पहली बार BSE सेंसेक्स ने 60 हजार का आंकड़ा छू लिया। सुबह मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 273 पॉइंट उछलकर 60 हजार के पार चला गया। सेंसेक्स 273 पॉइंट की बढ़त के साथ 60,158.76 पर खुला। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 59,885.36 पॉइंट पर बंद हुआ था। गुरुवार को BSE सेंसेक्स में 958 प्वाइंट की उछाल देखी गई थी।

इन कंपनियों के शेयर में उछाल

BSE शेयर मार्केट में आज HCL tech, इंफोसिस, टेक महिन्द्रा, TCS, Tech महिन्द्रा, LT, एशियन पेंट, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, मारुति, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, डाक्टर रेड्डी, बजाज ऑटो जैसी कंपनियों के शेयर में काफी उछाल देखने को मिला है।

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

टाटा स्टील, NTPC, हिन्दुस्तान युनिलीवर, टाइटन, HDFC, SBI, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, M&M, अल्ट्रा सीमेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।

जनवरी में पार किया था 50000 का स्तर

गौरतलब है कि शेयर मार्केट ने जनवरी 2021 को 50000 का स्तर पार किया था। ऐसे में सिर्फ 8 महीनों के भीतर शेयर बाजार ने करीब 10000 अंकों की छलांग लगाते हुए 60000 का आंकड़ा पार कर लिया है।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo