सत्य सटीक स्वतंत्र

जो अच्छा काम करेंगे, उनको कंधे पर बिठाकर नाचूंगा : सीएम शिवराज

0 2,518
Above News

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो कर्मचारी-अधिकारी अच्छा काम करेंगे उन्हें हम कंधे में लेकर नाचेंगे। उनका बार-बार सम्मान करेंगे। अच्छा काम करते हुए कोई दिक्कत भी हो जाए तो चिंता मत करना आपके पीछे मैं खड़ा हूं। रो-रो कर काम करने वाला ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वल्लभ भवन वाले भी मैदानी क्षेत्र में जाएं। बातचीत में मिठास रखें और काम करने की ललक हो। मुख्यमंत्री शिवराज राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित जल जीवन मिशन की राज्यस्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। यहां अधिकारियों ने बताया कि मिशन की हर घर नल योजना के तहत अब तक प्रदेश में एक करोड़ 22 लाख परिवारों को 2024 तक नल से पानी उपलब्ध कराना है। अभी तक 53 लाख परिवारों तक पानी पहुंचाया जा चुका है।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo