
रीवा।
मनोरमा पब्लिक स्कूल वार्ड 10 कान्हा पार्क अरुण नगर,अनंतपुर रीवा में 13 अक्टूबर को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव “मनु जयंती” का कार्यक्रम जिसके मुख्य अतिथि श्री अजय मिश्रा (बाबा) ( महापौर नगर निगम) रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हर्षलाल शुक्ला जी (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी वर्तमान संभागीय अध्यक्ष वरिष्ठ पेंशनर एसोसिएशन) ने करी । ये कार्यक्रम हर साल संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा दुबे जी के जन्मदिवस एवम उनकी याद में मनु जयंती के नाम से मनाया जाता है कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती एवम स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा दुबे जी के पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन से हुई अतिथियों का स्वागत एवम सम्मान गुलदस्ता शॉल श्रीफल से किया गया साथ ही स्वामधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्कूल के छात्रों द्वारा बहुत ही सुन्दर मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक गानों की धुन पर समूह नृत्य ,सोलो नृत्य ,लोक नृत्य, नाटक,स्वामधुर गीतों का गायन किया गया विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रमो से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्कूल प्रांगण गूंज उठा ।
मुख्य अतिथि ने क्या कहाँ
मुख्य अतिथि श्री अजय मिश्रा (बाबा) जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनोरमा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक पूरे उत्साह आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किए छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों देख कर ऐसा लगता है मनोरमा पब्लिक स्कूल में छात्रों को उच्चतम गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास किया जा रहा है इस के लिए में स्कूल प्रबंधन एवं स्कूल प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को बधाई देता हूं। ख़ास तौर से स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शिविन कुमार दुबे , प्राचार्या श्रीमती उषा सिंह जी के कठोर परिश्रम का परिणाम है मैं उन्हें इस पवित्र कार्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं की यह स्कूल रीवा का श्रेष्ठ स्कूल बने साथ ही उन्होंने कहा कि यह देखकर गर्व होता है कि हमारे बच्चे कितने प्रतिभाशाली और रचनात्मक हैं।हमारे देश का भविष्य हमारे बच्चों के हाथ में है। इसलिए, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। मैं यह कहना चाहता हूँ कि शिक्षा सिर्फ स्कूलों में नहीं, बल्कि हमारे समाज में भी बहुत महत्वपूर्ण है। हमें सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता है,ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे हमे एक ऐसे समाज की ओर बढ़ना है जहाँ हर बच्चे के सपने को साकार करने का अवसर हो। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि हम सभी मिलकर काम करें, ताकि हम एक समृद्ध और जागरूक समाज का निर्माण कर सकें आप सभी को इस कार्यक्रम की बधाई और आगे के लिए शुभकामनाएँ।
अध्यक्ष ने क्या कहाँ
अध्यक्षता कर रहे श्री हर्षलाल शुक्ला जी ने कहा कि स्कूल के बच्चों के कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर व मनमोहक थे जिस उत्साह के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किए बहुत ही सराहनीय है छात्रों की प्रतिभा को निखारने का कार्य बड़ी ईमानदारी से किया जा रहा है मैं विद्यालय परिवार को इसके लिए बधाई देता हूं । श्रीमती उषा सिंह प्राचार्या ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि स्कूल के बच्चों का सर्वांगीण विकास हो उच्चतम गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार ,आत्म रक्षा,वह अन्य विधाओं में परागंत हों स्कूल से शिक्षा पूर्ण कर जिस छेत्र में जायें अपनी प्रतिभा के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनायें स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी है जो बहुत ही सराहनीय है इसके लिए मैं स्कूल के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को सफल कार्यक्रम की हार्दिक बधाई देती हूं जिन्होंने कठोर परिश्रम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य किया ।आये हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनन्दन व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल संगीत शिक्षक जी पी मिश्रा जी , शिक्षक अजय तिवारी , शिक्षक सजल मिश्रा व शिक्षिकाओं में पूनम शुक्ला, प्रियंका द्विवेदी, तृप्ति सिंह , रबिता सिंह ,नीलम अवस्थी , आँचल सिंह , कर्मचारी सुरेश कुशवाहा एवं उषा कुशवाहा का अभूतपूर्व योगदान रहा इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकगण, स्थानीय लोग स्कूल के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे ।
