सत्य सटीक स्वतंत्र

कमिश्नर तथा आईजी ने रीवा एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियों का लिया जायजा

0 2,478
Above News

रीवा।

नवनिर्मित रीवा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से 20 अक्टूबर को शुभारंभ करेंगे। लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल सहित सांसदगण, विधायकगण तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण भी शामिल होंगे। लोकार्पण समारोह रीवा एयरपोर्ट परिसर में आयोजित किया जा रहा है। लोकार्पण की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद तथा आईजी एमएस सिकरवार ने लोकार्पण स्थल का भ्रमण कर मंच, पंडाल, साज-सज्जा, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी उपस्थित रहे।लोकार्पण कार्यक्रम दोपहर बाद 3 बजे आयोजित होगा। प्रधानमंत्री जी बनारस से वर्चुअल माध्यम से एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इससे पूर्व दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक लोकार्पण समारोह के स्थानीय मंचीय कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम स्थल में ही मुख्यमंत्री जी दोपहर एक बजे से दोपहर दो बजे तक रीवा में 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के संबंध में रीवा एवं शहडोल संभाग के उद्यमियों से चर्चा करेंगे। इस व्यवस्था की तैयारियों का भी कमिश्नर ने अवलोकन किया तथा सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। इस दौरान एयरपोर्ट एथारिटी के डायरेक्टर रामजी अवस्थी, भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, एडिशनल एसपी विवेक लाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo