सत्य सटीक स्वतंत्र

मध्य प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज, शनिवार को कई जिलों में बारिश के आसार, 20 अक्टूबर से शुरू होगी गुलाबी ठंड

0 2,752
Above News

मध्यप्रदेश।
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज सब बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। रात के तापमान में जहां गिरावट हो रही है, तो वहीं विदा ले चुका मानसून अब भी कहीं कहीं अपना असर दिखा रहा है। मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उधर 20 अक्टूबर के बाद ठंड का असर बढ़ता हुआ नजर आएगा
मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी हल्की-फुल्की बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। कुछ जगह ऐसे भी है जहां पर तेज बारिश देखी गई। जिनमें बालाघाट जैसे जिलों का नाम शामिल है। वहीं अब मौसम विभाग में मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
शुक्रवार को भी कुछ जिलों में बारिश का दौर देखने को मिला
बालाघाट में जहां झमाझम बारिश हुई तो सिवनी में भी देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी था। खंडवा, धार सहित कुछ जिलों में रात तक बारिश होती रही।
शनिवार को लेकर मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक
जबलपुर, इंदौर और नर्मदापुरम में बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां पर गलत चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
MP के मौसम का हाल 
इस समय राजस्थान और अरब सागर पर दो मौसम प्रणालियों बनी हुई है। इसकी वजह से मध्य प्रदेश में नमी वाली हवाओं की एंट्री हो रही है। यही हवाएं कई जिलों में बादल बनने का कारण है और कई जगहों पर बारिश भी हो रही है। शनिवार को भी इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में बारिश की आशंका जताई गई।
यहां बारिश की चेतावनी
शनिवार को बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, खरगोन, देवास, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला जैसे जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों में से कुछ जगहों पर गलत चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।
20 अक्टूबर से बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता हुआ दिखाई देगा और रात का पर 20 डिग्री से नीचे जा सकता है। हालांकि, दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा। अक्टूबर की आखिरी दिनों में तापमान में भारी गिरावट होने की आशंका जताई गई है।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo