सत्य सटीक स्वतंत्र

9 नवंबर को मोहन यादव इंदौर से ट्रांसफर करेंगे लाडली बहनों की 18वीं किस्त

0 2,438
Above News

इंदौर।

मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि नवंबर महीने की किस्त जारी होने की तारीख तय हो गई है. सीएम मोहन यादव जल्द ही लाडली बहना योजना के तहत 1250 रुपए की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने वाले हैं. खास बात यह है कि अक्टूबर के बाद नवंबर के महीने में भी किस्त तय सीमा से पहले ही ट्रांसफर होने वाली है दरअसल इस बार भी मोहन सरकार 9 नवंबर के दिन ही लाडली बहना योजना की किस्त जारी करने वाली है. सीएम मोहन यादव एमपी की 1.29 करोड़ महिलाओं खातों में 1250 रुपए की राशि 9 नवंबर के दिन इंदौर से ट्रांसफर करेंगे. इस बार कुल लाडली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये ट्रांसफर किए जाएंगे. आम तौर पर लाडली बहना योजना की किस्त 10 तारीख को ट्रांसफर की जाती है, लेकिन पिछले महीने की तरह इस बार भी मोहन सरकार योजना की किस्त एक दिन पहले ही जारी करने वाली है।

बता दें कि अब तक मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की 17 किस्त जारी हो चुकी है, जबकि 9 नवंबर को जारी होने वाली किस्त 18वीं होगी. योजना के तहत आने वाली सभी महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा. बता दे कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी, इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिया जाना शुरू किया गया था.

बाद में सरकार ने इसमें 250 रुपए और बढ़ा दिए थे. जिसके बाद महिलाओं को अब हर महीने 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं. खास बात यह भी है कि सरकार ने योजना के पैसे को 3000 रुपए तक करने की बात कही है. जिसके तहत योजना का पैसा बढ़ाया जाएगा. हालांकि अभी सरकार 1250 रुपए की किस्त जारी कर रही है. यह योजना दूसरे कई राज्यों में भी लागू हुई है।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo