सत्य सटीक स्वतंत्र

शहबाज शरीफ ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, PM बनते ही छेड़ा कश्मीर का राग

0 1,906
Above News

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) के नेता शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ लिया। शहबाज शरीफ को सीनेट के चेयरमैन ने शपथ दिलाई। इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद संयुक्त विपक्ष की ओर से शहबाज शरीफ पीएम पद के उम्मीदवार बनाए गए थे। सोमवार को पाकिस्तान की संसद ने शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री चुना। फिर वोटिंग में उनके पक्ष में 174 वोट पड़े। इस दौरान इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई के सांसद मौजूद नहीं थे क्योंकि उन्होंने इसका बहिष्कार कर दिया था। इसके साथ ही शहबाज शरीफ देश के 23वें प्रधानमंत्री बन गये हैं। भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि दोनों देश शांति की दिशा में कदम बढाएंगे।

इमरान खान के बाद नए प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ ने भी पद संभालते ही कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया है। शहबाज शरीफ ने कहा कि हम भारत के साथ बेहतर संबंध बनाना चाहते हैं, लेकिन कश्मीर मुद्दे से शांतिपूर्ण समाधान के बिना ये संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कश्मीर का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों से उठाते रहेंगे। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री को भी सलाह दी कि दोनों देशों में गरीबी है। लेकिन पहले कश्मीर मुद्दे को सुलझा लें फिर एक साथ गरीबी से लडे़ंगे।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo