सत्य सटीक स्वतंत्र

Jio, Airtel और Vi के ये हैं सस्ते रिचार्ज प्लान, इनमें है अनलिमिटेड कॉल, डाटा और 28 दिन तक की वैलिडिटी

0 1,087
Above News

Jio, Airtel, Vi Recharge plans : जियो, एयरटेल और Vi के 200 रुपये से कम कीमत में आने वाले सस्ते रिचार्ज प्लान हैं। इनमें अनलिमिटेड कॉल व डाटा मिलता है। आइये जानते हैं इनके बारे में।

Jio, Airtel, Vi Recharge plans : टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के ढेरों रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। इनमें कई एनुअल प्लान और ज्यादा डाटा वाले प्लान भी मौजूद हैं। लेकिन आज हम कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इनमें अनलिमिटेड कॉल व डाटा मिलता है। ये सभी सस्ते रिचार्ज प्लान है।

Jio Recharge plans

रिलायंस जियो का 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 199 रुपये का है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 1.5जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100SMS मिलते हैं। इस प्लान के तहत यूजर्स को कुल 42 जीबी डाटा मिल जाता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity, JioCloud ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं।

Airtel recharge plans

एयरटेल का 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 149 रुपये का प्लान आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और कुल 2 जीबी डाटा मिलता है। साथ ही इसमें 300SMS मिलते हैं। हालांकि एयरटेल का एक 199 रुपये का प्लान है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है और अनलिमिटेड कॉल मिलती है। इसके साथ ही डेली 1 जीबी डाटा मिलता है।

Vi Recharge plans

Vi अनलिमिटेड कॉल और 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 149 रुपये का प्लान देता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 2 जीबी डाटा मिलता है। साथ ही 300 SMS मिलते हैं। हालांकि इसमें 199 रुपये के प्लान में डेली 1 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल मिलती है और 24 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के इनके भी अलावा कई रिचार्ज प्लान है, जो अलग- अलग कीमत और बेनेफिट्स के साथ आते हैं। इतना ही नहीं कई एनुअल रिचार्ज प्लान भी हैं।

 

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo