सत्य सटीक स्वतंत्र

Tech News :अब Gmail में मिलेगी वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

0 1,137
Above News

Google जल्द ही जीमेल में नया अपडेट देने जा रहा है। नया अपडेट आने के बाद यूजर्स जीमेल के जरिए वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा भी यूजर्स को जीमेल में कई बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं। गूगल इसके लिए इसे फिर से डिजाइन कर रहा है। दरअसल कंपनी अपने ऐप्स के सूट में अधिक वर्कस्पेस फीचर्स को पेश करने के लिए एक बड़ी ड्राइव के हिस्से के रूप में अपडेट करने वाली है। जीमेल में मिल रहे नए फीचर्स इसी अपडेट का हिस्सा होंगे।

जीमेल के जरिए यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स को अभी भी वीडियो कॉल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें गूगल मीट एप की जरूरत होती है। वहीं नया अपडेट आने के बाद जीमेल के एप के जरिए ही वॉइस और वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। अब यह फीचर जीमेल एप में ही आ रहा है।

गूगल इससे पहले भी अपनी बेस्ट सेवाओं के जरिए दूसरी सेवाओं का प्रमोशन कर चुका है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। अब कंपनी जीमेल को ऑफिस के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बना रही है। कंपनी चाहती है कि जीमेल ऑफिस से जुड़ी सभी एप्लीकेशन के लिए एक सेंट्रल हब बन जाए। इसके जरिए मेल सेंड/ रिसीव करना, पर्सनल और ग्रुप चैट्स, वीडियोकॉन्फ्रेंस की सेवा पहले से मिल रही थी और अब इसमें वीडियो और वॉयस कॉल की सेवा भी दी जाएगी। इससे यूजर्स की सभी जरूरतें जीमेल में ही पूरीं होंगी और उसे कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये नए फीचर्स भी मिलेंगे

जीमेल के जरिए वाइस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा के अलावा Google स्पेस और Google कैलेंडर की नई सुविधाएं भी Gmail के साथ दी जा रही हैं। इससे जीमेल पूरी तरह से नए अवतार में नजर आएगा। इसके साथ ही मीट के लिए एक नया कंपेनियन मोड भी है जो आपको वर्चुअल मीटिंग के लिए कॉन्फ्रेंस रूम के ऑडियो-विज़ुअल हार्डवेयर का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo